Navpancham Rajyog 2025: हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल राखी के पर्व में भद्रा और पंचक नहीं रहेगा। इसके अलावा कई बड़े राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में कर्मफल दाता शनि ने सूर्य के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण किया है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बता दें कि जब सूर्य और शनि एक-दूसरे के सामने हो या फिर 120 डिग्री पर हो, तो इस राजयोग का निर्माण होता है। सूर्य-शनि पिता-पुत्र होने के बावजूद एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। लेकिन नवपंचम राजयोग बनने से कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ला सकता है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में…

21 अगस्त से इन राशियों की हो सकते हैं मालामाल, धन के दाता शुक्र करेंगे चंद्रमा के घर में प्रवेश, तरक्की के साथ धन लाभ के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

रक्षाबंधन पर बना सूर्य-शनि का नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में खूब लाभ दिला सकता है। इस राशि में शनि साढ़े साती का प्रथम चरण जारी है, लेकिन शनि के वक्री होने और सूर्य के साथ नवपंचम राजयोग बनने से जातकों को कई क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिल सकती है। लंबे समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है, जिससे जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। परिवार में सौहार्द और आनंद बना रहेगा, तथा सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। समाज में मान-सम्मान में तेज़ी से वृद्धि हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से राहत मिलेगी और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सब कुछ मिलने के बाद भी नहीं मिल रही है तृप्ति? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का नवपंचम राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ दे सकता है। इस समय शनि वक्री अवस्था में मीन राशि में विराजमान है। जिसके कारण आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका समय अच्छा जाने वाला है। सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सू्र्य-शनि का नवपंचम राजयोग काफी लकी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि में शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। लेकिन शनि वक्री अवस्था में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी ये सम काफी लकी हो सकता है। विभिन्न तरह से उन्हें काफी मुनाफा हो सकता है। घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।