Samsaptak Yog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह राशि में विराजमान है। इसके साथ ही शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। ऐसे में सूर्य और शनि दोनों एक दूसरे से 7वें घर में मौजूद होंगे और एक दूसरे को सीधी दृष्टि से देखेंगे। बता दें कि सूर्य-शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध है। लेकिन दोनों के बीच शत्रुता का भाव है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के मिलने से समसप्तक योग बन रहा है।

शनि और सूर्य के आमने-सामने आने से कुछ राशियों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। लेकिन कुछ राशियों को अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि समसप्तक योग बनने से किन राशियों को मिलेगा अपार सफलता और धन लाभ।

मेष राशि (Aries Zodiac Sign)

मेष राशि वालों के लिए शनि और सूर्य की स्थिति लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में सूर्य पांचवे भाव में और शनि एकादश भाव में है। ऐसे में आपसी दृष्टि पड़ने से इस राशि के जातकों को करियर में लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। समसप्तक योग के कारण लाभ होने की अच्छी संभावना होती है। आर्थिक स्थिति पर थोड़ा बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन कुछ समय के बाद अपार धन लाभ हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला प्रभाव मिल सकता है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign)

इस राशि में समसप्तक योग बनने से आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ सकता है। बता दें कि सूर्य इस राशि में दूसरे भाव में हैं और शनि अष्टम भाव में है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। नया बिजनेस की शुरुआत करना इस अवधि में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति के फैसले आपके पक्ष में हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)

सातवें भाव में शनि और लग्न भाव में बैठा सूर्य होने से इस राशि के जातकों को साहस, गतिशीलता से भरपूर होंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल में प्रशंसा हो सकती है। इसके साथ ही आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।