वैदिक ज्योतिष में जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या दूसरे ग्रह से युति करता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। कुछ लोगों के लिए ग्रहों की यह युति लकी होती है तो कुछ के लिए अनलकी। आपको बता दें कि इस समय मकर राश में सूर्य, बुध और शनि की युति बनी हुई है और यह युति 13 फरवरी 2022 तक बनी रहेगी। इस युति का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको विशेष लाभ हो सकता है।

कन्या राशि: त्रिग्रही योग बनने के कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। यह लोग जिस काम में हाथ डालेंगे इन्हें फायदा होगा। कन्या राशि सूर्य के मित्र बुध ग्रह की राशि है। इसलिए इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। इन लोगों का जॉब में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही सैलरी बढ़ने के भी योग दिख रहे हैं। करियर में अच्छी ग्रोथ होने की संभावना है। धन लाभ के भी संकेत हैं।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का निर्माण आर्थिक रूप से सकारात्मक रहेगा। आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है। वृषभ राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह और शनि ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहनी वाली है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आपका कई महीनों से इंक्रीमेंट रुका हुआ था तो वो इस समय हो सकता है। इस साल मार्च के बाद आपके विवाह के भी योग बन सकते हैं।

तुला राशि: ज्योतिष के अनुसार इस राशि वालों के लोगों को त्रिग्रही योग का निर्माण फलदायी साबित होगा। तुला राशि पर शुक्र देव का ही आधिपत्य है और शुक्र ग्रह और शनि देव में मित्रता का भाव है। इसलिए इन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। जब भी कोई ग्रह कुंडली के पांचवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करता है, तो करियर में बदलाव और नई नौकरी लगती है। नौकरी में बदलाव से सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है। व्यापार में भी धन लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022