Sun Transit In Kumbha: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इस समय वह शनि की राशि मकर राशि में विराजमान है। वहीं, 13 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 31 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के शनि की राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, तो कई राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सूर्य के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि शनि की शासित राशि है। ऐसे में सूर्य का इस राशि में गोचर करना काफी शुभ परिणाम नहीं देता है। जातकों को संपत्ति संबंधित समस्याएं होने के साथ पिता के साथ किसी बात पर वाद-विवाद होता है। इसके साथ ही करियर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में आ रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर करना किसी चमत्कार से कम नहीं हो सकताहै। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो अपार सफलता के साथ पदोन्नति मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार है। इसके साथ ही व्यापार में कई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे हर क्षेत्र में सफलता पाने के मौका मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। शादी के योग जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में सूर्य नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर के संबंध की बात करें, तो अपार सफलता के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही उच्च नौकरी की संभावनाएं भी काफी बड़ी हुई है। नौकरी बदलने का भी मौका मिल सकता है। बिजनेस के क्षेत्र की बात करें, तो खूब मुनाफा मिल सकता है। विदेश में भी व्यापार है, तो उसमें भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। खूब पैसा कमाने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। इसके अलावा नौकरी में उन्नति के भी योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के अच्छे मौके मिल सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र की बात करें,तो उच्च स्तर में लाभ मिल सकता है। आप अपने आत्मविश्वास और इच्छा की शक्ति से खूब नाम, शौहरत कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपको अपने साथी का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप काम में सफलता हासिल करेंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।