Surya Rashi Parivartan 2021: 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसके बाद 16 नवंबर तक यह इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला, सूर्य की सबसे नीच राशि मानी जाती है क्योंकि इस राशि में जाने पर सूर्य की शक्ति क्षीण हो जाती है। सूर्य का तुला राशि में प्रवेश करना कुछ राशि के जातकों के लिए चुनौतीपुर्ण हो सकता है लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। सूर्य के परिवर्तन से कुछ राशियों को धन लाभ होने के संयोग बने रहे हैं।
मिथुन राशि: सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि के लोगों को काफी शुभ परिणाम मिलेगा। सूर्य के पंचम भाव में होने से प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सूर्य के गोचर से आपके सभी प्रयास सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि इस दौरान आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
सिंह राशि: इस राशि के व्यापारियों के लिए सूर्य का गोचर काफी शुभ रहेगा। आय में वृद्धि के संयोग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगा। सूर्य के गोचर से जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। साथ ही इस राशि के जातकों को परिवार का साथ मिलेगा।
तुला राशि: सूर्य का तुला राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है।
मकर राशि: सूर्य के दशम भाव में होने से इस राशि के जातकों को करियर में लाभ मिलेगा। आपके काम की हर कोई तारीफ करेगा। हालांकि पिता के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।
मीन राशि: सूर्य के गोचर से आपके पारिवारिक रिश्ते सुधरेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर तरक्की मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों की आय में वृद्धि के संयोग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से पैतृक संपत्ति मिलने के संयोग बन रहे हैं। साथ ही मीन राशि के जो जातक निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।
