ग्रहों के राजा सूर्य ने आज कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर दिया है। सूर्य ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व है, कुंडली में इस ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। सूर्य का तुला राशि में प्रवेश करना कुछ राशि के जातकों को शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव डालेगा। बता दें कि सूर्य एक राशि में करीब एक महीने तक रहते हैं। तो आइये जानते हैं कि सूर्य का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए कैसा परिणाम लेकर आएगा।

मेष राशि: सूर्य का तुला राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस समय लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। धन सोच-समझकर खर्च करें। बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।

वृष राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। हालांकि वृष राशि के जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। धन की हानि और रिश्तों में टकराव हो सकता है।

मिथुन राशि: शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा। परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है। नौकरी और व्यापार में वृद्धि होगी।

कर्क राशि: सूर्य का गोचर कर्क राशि का जातकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसिव तनाव का भी आप शिकार हो सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ परिणाम लेकर आएगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का साथ मिलेगा। धन लाभ के संयोग बन रहे हैं।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। कन्या राशि के जातकों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों पर सूर्य के गोचर का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरी में प्रमोशन के संयोग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काल मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मकर राशि: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को निवेश करने से बचना होगा। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन राशि: सूर्य का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। लेन-देन से बचें। निवेश करने से नुकसान हो सकता है।