Surya Rahu Yuti 2024: ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य हर मास राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही साल 2024 में वह मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में मीन राशि में राहु और सूर्य की युति हो रही है। सूर्य के शत्रु ग्रह राहु में जाने से कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, तो किसी राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य के राहु के साथ युति होने से किन राशियों के जीवन में आएगी खुशियां ही खुशियां…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से ही पापी ग्रह राहु विराजमान है। ऐसे में दोनों की युति 12 अप्रैल 2024 तक रहेंगी। इसके बाद सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी सूर्य और राहु की युति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि में ये युति एकादश भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों की इच्छाएं प्रबल हो सकती है। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से किसी ची को पाने की चाहत है, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। आप हर काम में सौ प्रतिशत देंगे। आपकी मेहनत देखकर आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों के लिए ये युति बिल्कुल भी अच्छी साबित नहीं होगी। इस राशि में सूर्य और राहु की युति सप्तम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों की लाइफ में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार की बात करें, तो कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि के जातकों को भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। छोटे-छोटे काम के लिए जो आपने मेहनत की है। अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। सूर्य देव की कृपा से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में जोखिम लेंगे, तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपको उत्तम सफलता प्रदान होगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में भी स्थिति प्रबल हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
