Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव को पिता का कारक माना जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि सूर्य इस समय मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में विराजमान है। वहीं 27 अप्रैल को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करके भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के शुक्र के नक्षत्र में जाने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में…

अक्षय तृतीया से पहले ही घर से निकाल दें ये चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 अप्रैल को शाम 7 बजकर 19 मिनट पर सूर्य भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 11 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से दूसरा नक्षत्र माना जाता है। इसके स्वामी शुक्र है और राशि मेष है। मेष राशि के स्वामी मंगल है। ऐसे में सूर्य के भरणी नक्षत्र में जाने से शुक्र के साथ-साथ मंगल का भी प्रभाव भी पड़ने वाला है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का भरणी नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में सूर्य छठे भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में सूर्य दसवें भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के भरणी नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। शासन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। पिता का सुख मिलेगा। इसके साथ ही आपको अधिकांश कामों में सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली। इसके साथ ही धन की बचत कर पाने में सफल होंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का भरणी नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है, जिससे आप की क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है, क्योंकि सप्ताह भी सूर्य अपनी उच्च राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में मालव्य, लक्ष्मी नारायण जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस सप्ताह कई राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें