Sun And Mangal Conjunction In Dhanu: ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। बता दें कि 7 दिसंबर को मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं और 16 दिसंबर को ग्रहों के राजा सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन दोनों की युति से आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा, जानें करियर, कारोबार, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन का हाल

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए आदित्य मंगल राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जो कुंवारे लोग हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए आदित्य मंगल राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से 11वें स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स से आप धम कमाने में कामयाब होंगे। साथ ही इस समय कारोबार में लाभ मिलेगा और धन लाभ होगा। वहीं दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। वहीं इस दौरान परिवार में आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। साथ ही आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

आप लोगों के लिए आदित्य मंगल राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है।क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार चमक सकता है। साथ ही  यह समय जॉब करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि का हो सकता है। जिन लोगों का अपना व्यवसाय है उनको रिजल्ट अच्छे मिलेंगे। साथ ही नए प्रोजेक्ट मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। वहीं रिश्तों और साझेदारियों में भी एक नई स्पष्टता आएगी। वहीं बड़ी व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026