Aditya Mangal Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर माह ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस माह कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले है जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही अक्टूबर माह में तुला राशि में सूर्य के साथ-साथ मंगल की युति होने वाली है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि 13 अक्टूबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य भी इसी राशि में आ जाएंगे। ऐसे में आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से जीवन में खुशियों की दस्तक होने के साथ साहस, आत्मविश्वास की भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

30 साल बाद शनि गुरु के घर में चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और बिजनेस में मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 13 सितंबर से लेकर 27 अक्टूबर तक तुला राशि में रहने वाले हैं। वहीं, 17 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में 17 अक्टूबर को मंगल और सूर्य की युति से आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण हो रहा है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए आदित्य मंगल राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में मंगल और सूर्य की युति सातवें घर में होगी। इसके अलावा इस राशि के जातकों को भाग्येश बृहस्पति का समर्थन भी मिल रहा है। ऐसे में लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ व्यापार में लाभ मिलेगा। इसके अलावा जो लोग नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उनके लिए भी अनुकूल समय साबित हो सकता है। किस्मत का खूब साथ मिलेगा। इसके साथ ही प्रमोशन की प्रबल संभावनाएं है। मंगल की चौथी दृष्टि कर्मभाव पर पड़ रही है, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता और धन वृद्धि होगी। परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल- सूर्य की युति से बना आदित्य मंगल योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के छठे भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात मिल सकती है। इसके अलावा परिवार के साथ लंबे समय से चला आ रहा वाद-विवाद का हल मिल सकता है। बृहस्पति की दृष्टि पड़ने के कारण रोगों से भी राहत मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। मेडिकल, डिफेंस और लॉ से जुड़े जातकों को अधिक लाभ मिल सकता है। भाग्य भाव में मंगल की दृष्टि पड़ने से आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। यह समय आत्मविश्वास, व्यापार और आर्थिक स्थिति के लिए काफी अनुकूल हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। कई लंबी यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

सितंबर माह के पहले सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह सूर्य की बुध से सिंह राशि में युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही के साथ बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।