Shadashtak Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर मंगल हर डेढ़ माह में राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ दुनिया में देखने को मिलता है। साल 2024 के अंत में मंगल और सूर्य मिलकर षडाष्टक नामक योग का निर्माण कर रहे हैं। ये योग काफी अशुभ माना जाता है। लेकिन सूर्य और मंगल के मित्र होने के कारण इसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य-मंगल द्वारा बनाएं गए षडाष्टक योग किन राशियों के लिए हो सकते हैं लकी…

वैदिक पंचांग के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में मौजूद रहते हैं, तो षडाष्टक योग का निर्माण होता रहै। मंगल और सूर्य की बात करें, तो 25 दिसंबर को मंगल और सूर्य 150 डिग्री में रहेंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि सूर्य धनु राशि और मंगल कर्क राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में मंगल सूर्य के आठवें और मंगल धनु राशि के छठे भाव में विराजमान है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास , साहस में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का आपको फल मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही समस्याएं, चुनौतियां समाप्त हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में भी अपार सफलता मिल सकती है। इससे अलावा बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप आपके काम की सराहना की जा सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा जाने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों को उनके काम की पूरा फल मिल सकता है। कार्यस्थल में आपके द्वारा सोच-समझ कर लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ही जो जातक नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। नए व्यापार में आप प्रवेश कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। ट्रेड के माध्यम से काफी पैसा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य लेकर थोड़ा सजग रहना ठीक होगा।।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के ऊपर मंगल के साथ-साथ सूर्यदेव की विशेष कृपा हो सकती है। इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपको अप्रत्याशित रूप से खूब लाभ हो सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन बेकार के खर्च करने से बचना चाहिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ की आंखों से जुड़ी समस्याएं ठीक हो सकती है।

नए साल 2025 में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही जनवरी माह में मीन राशि में राहु और शुक्र की युति होने वाली है, जिससे कुछ राशि के जातकों के ऊपर से पापी ग्रह राहु का प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।