Trigrahi Yog 2025: नवंबर माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं और कई बड़े राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे ही इस समय वृश्चिक राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय अपनी ही राशि वृश्चिक में विराजमान है। इसके साथ ही ग्रहों के राजकुमार बुध भी गोचर कर गए हैं। मंगल का वृश्चिक राशि में होना सभी राशियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि जब कोई ग्रह अपनी स्वराशि या उच्च राशि में गोचर करता है, तो वह सबसे अधिक शक्तिशाली होता है। वहीं 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे महायुति होगी और त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इसके अलावा सूर्य के आने से मंगल आदित्य योग और बुधादित्य योग का भी निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन आरंभ हो सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं त्रिग्रही योग बनने से किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  पिता के कारक सूर्य देव 16 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही बुध और सूर्य विराजमान है। 23 नवंबर को बुध पुन: तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 6 नवंबर को दोबारा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस समय आपके लग्न के भाव में दैत्य गुरु शुक्र विराजमान है और मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके सात ही देवगुरु बृहस्पति दशम भाव में हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राशि के दूसरे भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा शुक्र की दृष्टि कुंडली के सप्तम भाव पर पड़ रही है। ऐसे में कला और सौंदर्य के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। मंगल, सूर्य और बुध के एक साथ आ जाने से इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास, आत्मबल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। धन का निवेश करना लाभकारी हो सकता है। छात्रों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो  सकती है। कोई नया व्यापार आरंभ करना चाहते हैं, तो ये समय अच्छा जा सकता है। सूर्य के कारण सरकारी नौकरी के भी योग बन रहे हैं। सरकारी पैसा मिल सकता है। सूर्य और मंगल यह कुंडली के दूसरे भाव में है। अब सूर्य भी अग्नि तत्व ग्रह हैं और मंगल भी अग्नि तत्व ग्रह हैं। दो अग्नि तत्व ग्रह जब दूसरे भाव में यानी कि वाणी के भाव में गोचर करेंगे, तो क्रोध ज्यादा आएगा। इसलिए थोड़ा संयम रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि की कुंडली में मंगल, बुध और सूर्य लग्न भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में कुंडली में पांच बड़े राजयोग बन रहे हैं। मंगल रूचक राजयोग, सूर्य देव केंद्र-त्रिकोण राजयोग, बुधादित्य योग, मंगल आदित्य योग और त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। भाग्य के कारक देवगुरु बृहस्पति हंस राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। सूर्य और मंगल की युति कार्यक्षेत्र में नेतृत्व का अवसर देगी। आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी होती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार शुरू करने का ये अच्छा समय है। सूर्य और मंगल की दृष्टि सातवें भाव पर पड़ रही है. ऐसे में सरकारी कामों में यानी टेंडर, प्रोजेक्ट और योजनाएं पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। मंगल की दृष्टि चौथे भाव पर पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातक प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। बैंक से लोन लेने में सफल हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के छठे भाव में मंगल, बुध और सूर्य की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल हो सकते हैं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी सही हो सकती है। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। गुरु की दृष्टि मंगल पर पड़ रही है। ऐसे में एक से अधिक साधनों से आय बढ़ सकती है। जीवनसाथी के माध्यम से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी स्थिरता और मजबूती तेजी बढ़ेगी। कला या रचनात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि मिलेगी। आत्मविश्वास, ऊर्जा और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

19 नवंबर से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, 14 साल बाद बुध-वरुण बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, अपार धन लाभ के योग

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।