Surya Guru Yuti 2025 : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखन को मिलता है। आपको बता दें कि जून में ग्रहों के राजा सूर्य और देवताओं के गुरु की युति मिथुन राशि में होने जा रही है। दरअसल, 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों के एक साथ मिथुन राशि में होने से गुरु आदित्य राजयोग बनेगा। ऐसे में इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु आदित्य राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु और सूर्य की युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही ऐसे में इस राशि के विद्यार्थी वर्ग के लोग क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। साथ ही आप इस दौरान अपनी ज्ञान की बदौलत अच्छा नाम और प्रसिद्धि अर्जित कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की उन्नति हो सकती है। वहीं प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम संंबंध विवाह में तब्दील हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु आदित्य राजयोग बनने से कन्या राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं बड़े लक्ष्य हासिल करने और नई योजनाएं बनाने के लिए यह समय शानदार है। आपको जल्दबाजी में बड़े निवेश से बचना होगा। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वही कारोबार का विस्तार हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु आदित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आप लोगों की राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है प्रमोशन आदि के योग भी बन रहे हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।