Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजा सूर्य बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातको के जीवन में पड़ेगा। बता दें कि इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं वह 3 जनवरी को सूर्य के साथ षडाष्टक योग बनाने वाले हैं। दरअसल, 3 जनवरी को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर सूर्य और गुरु दोनों ही शुभ ग्रह एक-दूसरे से 150 डिग्री का अंतर में होंगे। ऐसे में षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों में से इन तीन राशियों को लाभ मिल सकता है…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

साल 2025 के आरंभ में गुरु-सूर्य का बना षडाष्टक योग मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में गुरु दूसरे और सूर्य सातवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के द्वारा खूब लाभ मिल सकते हैं। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता करने का विकास होगा, जिससे आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आप कई यात्राएं कर सकते हैं, लेकिन इससे आपको खूब मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। सेहत भी अच्छी रहेगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी षडाष्टक योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों का भाई-बहनों के साथ अच्छा संबंध स्थापित हो सकता है। परिवार के बीच चली आ रह अनबन अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही लंबी दूरी की कई यात्राएं आप कर सकते हैं। कार्यस्थल में आप कई नई चीजें सीख सकते हैं। आप अपने वरिष्ठों का विश्वास जीतने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आप पर्याप्त मात्रा में पैसा कमाने में सक्षम हो सकते हैं। इसके साथ ही बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। 

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातक जीवन में नए लोगों के बीच बीतेगा। इसके साथ ही आप परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही नई नौकरी में कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको काफी ऑर्डर मिल सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इसके साथ ही आप खूब धन कमाने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ खूब मस्ती करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है और आप उत्साह से भरे रहेंगे।

नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।