Surya Grahan 2025: हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है। इसे एक अशुभ घटना के तौर पर देखा जाता है। बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लग चुका है। वहीं पहला सूर्य ग्रहण इसी माह लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ से लेकर किसी भी तरह के शुभ कामों को करने की मनाही होती है, क्योंकि इसका अशुभ फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा, साथ ही जानें सूतक काल का समय सहित अन्य जानकारी…

कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण? (Solar Eclipse 2025)

बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार के दिन लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर में 2 बजकर 20 मिनट पर आरंभ होगा और शाम में 6 बजकर 16 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल (Solar Eclipse 2025 Sutak Kaal)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण आरंभ होने के ठीक 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है, जो समाप्त होने के साथ खत्म हो जाता है। लेकिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। अगर भारत में सूर्य ग्रहण नजर आता, तो सूतक काल 28 मार्च की मध्य रात्रि 2 बजकर 20 मिनट पर लग जाएगा। इसलिए धर्म-कर्म से जुड़े हर कार्य किए जाएंगे।

29 मार्च 2025 का दिन है काफी खास (Solar Eclipse 2025 On 29 March)

ज्योतिष शास्त्र में 29 मार्च 2025 का दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन ग्रहों का काफी बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। इस दिन नवग्रह में से सबसे खास ग्रह शनि राशि परिवर्तन करेंगे और वह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसके अलावा 29 मार्च 2025 की अगले दिन ही यानी 30 मार्च को चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष आरंभ हो रहा है। हिंदू धर्म के अनुसार, नवसंवत 2082 आरंभ हो रहा है।

सूर्य ग्रहण पर क्या करें और क्या नहीं? (Do And Don’t do On Solar Eclipse)

  • सूर्य ग्रहण के दौरान सोने की मनाही होती है।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन बनाना या खाना नहीं चाहिए, क्योंकि ग्रहण के दौरान निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा से भोजन अशुद्ध हो जाता है।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस दौरान महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए
  • गर्भवती महिलाओं को नुकीली, धारदार चीजें जैसे सुई, चाकू, कैंची आदि से दूर रहना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन को अशुद्ध होने से बचाने के लिए तुलसी के पत्ते डाल दें।
  • सूर्य ग्रहण के बाद जातकों को अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए स्नान करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के बाद घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त करने के लिए गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं मार्च माह का तीसरा सप्ताह किन राशियों के लकी होगा और किन्हें संभलकर रहने की जरूरत है। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक