Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date And Time In India: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण समय- समय पर पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को पितृपक्ष अमावस्या के दिन लगने वाला है। वहीं अगले दिन नवरात्रि है। साथ ही आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण ग्रहण के मोक्षकाल के बाद ही श्राद्ध, तपर्ण या पिंडदान करना चाहिए। आइए जानते हैं ग्रहण काल का समय और राशियों पर प्रभाव…
इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024 Date)
ज्योतिष पंचांग मुताबिक साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। इस दिन सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 14 मिनट से आरंभ होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे 3 मिनट की होगी। यह सूर्य ग्रहण आश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। इस दिन पितृपक्ष की अमावस्या तिथि होगी।
इन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होंगे। वहीं यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों के अलावा आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।
जानिए सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण वृष, मिथुन, कर्क, सिंह कन्या वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही परिवार के सदस्यों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। बिजनस में आपने काफी वक्त पहले जो निवेश किया था उसका आपको अचानक से अभी जाकर लाभ मिल सकता है।
वहीं आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण मेष, तुला और मकर राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। इस दौरान इन लोगों को किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही धन की हानि हो सकती है। वहीं इस समय किसी बात को लेकर मानसिक अशांति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।