Surya Grahan 2023: हिंदू धर्म में पितृपक्ष के साथ-साथ सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। पितृपक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने का विशेष महत्व है। पितृ पक्ष की समाप्ति सर्वपितृ अमावस्या के साथ हो रही है। साल का ये दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। बता दें कि 14 अक्टूबर 2023 को सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने से कई राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। विशेषकर इन तीन राशियों के ऊपर पितरों की अति कृपा होगी। ऐसे में धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। जानिए सूर्य ग्रहण का दिन किन राशियों के लिए होगा लाभकारी।

कब लग रहा है सूर्य ग्रहण 2023?

सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और मध्यरात्रि 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के ऊपर सूर्यदेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आत्मविश्वास की प्राप्ति हो सकती है। करियर में सफलता मिलने की संभावना अधिक है। पितरों की कृपा से नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। इसके साथ ही आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके चलते कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण बेहद लाभ लेकर आ सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आने के साथ लव लाइफ भी बेहतर रहने वाली है। बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी के साथ निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के ऊपर भी पितरों की अति कृपा होगी। ऐसे में हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। ऐसे में धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापारियों को विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।