Last Surya Grahan 2023: साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर माह में ही लगने वाला है। बता दें कि इस साल पूरे चार ग्रहण पड़े हैं। जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्रग्रहण है। पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में और चंद्र ग्रहण मई माह में लगा था। इसके साथ ही साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण अक्टूबर माह में लगने वाला है। बता दें कि सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। जानिए अक्टूबर माह में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण। इसके साथ ही जानिए भारत में सूतक काल मान्य होगा कि नहीं।

कब है सूर्य ग्रहण?

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार, 14 अक्टूबर को रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा।

यह ग्रहण वलयाकार होगा। इसका मतलब है कि चंद्रमा पृथ्वी से अपनी सामान्य दूरी से दूर होता है जिसके कारण सूर्य से छोटा नजर आता है। ऐसे में आसमान में आग की एक रिंग का नजर आएगा। इसी के कारण इस सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर कहा जा रहा है।

सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा कि नहीं

ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, कोलंबिया, पेरू, क्यूबा, जमैका, हैती, ब्राजील, बहामास, एंटीगुआ, उरुग्वे, उत्तरी अमेरिका, बारबाडोस, मैक्सिको, अर्जेटीना, आदि जगहों पर नजर आएगा।

सूतक काल मान्य होगा कि नहीं

बता दें कि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के सूतक काल की अवधि भिन्न-भिन्न होती है। जहां सूर्य ग्रहण के सूतक काल 12 घंटे का होता है, तो चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे का होता है। साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब?

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी अक्टूबर माह में लगने वाला है। बता दें कि ये चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि पर शुरू होगा,जो 1 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।