साल का पहला सूर्य ग्रहण  30 अप्रैल शनिवार को मेष राशि में लगने जा रहा है। साथ ही इस दिन शनिश्चरी अमावस्या का भी योग बन रहा है। ज्योतिष के दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का एक दिन पड़ना बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योकि यह संयोग लगभग 100 साल बाद बना है। इसलिए इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस संयोग से विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मिथुन राशि: आपके लिए ये ग्रहण बहुत शुभ साबित हो सकता है। नौकरी-व्यापार के मामले में तरक्की के योग बनेंगे। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। कोई नया कार्य शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है, जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यस्थल पर स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।  इस दौरान अगर आपका कोई वित्तीय मुद्दा है तो वह हल हो जाएगा। नौकरी पेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी होने की भी प्रबल संभावनाएं हैं। साथ ही मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध देव का सूर्य ग्रह से मित्रता का भाव है। इसलिए यह ग्रहण आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकते हैं।

धनु राशि: आप लोगों के लिए सूर्य  ग्रहण शुभ साबित हो सकता हैं। इस दौरान व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपको इस दौरान नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। विदेश में जॉब प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे और उन्नति के नए मार्ग भी खुलेंगे। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। हो सकता है कि इस दौरान आपके द्वारा उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल जाए। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को भी इस समय रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति और सूर्य में मित्रता का भाव है। इसलिए यह ग्रहण आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

कर्क राशि:  सूर्य ग्रहण का सिंह राशि के जातकों पर भी बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस ग्रहण से आपको आर्थिक लाभ हो सकते हैं। अधूरे काम बन सकते हैं। बिजनेस में किस्मत का साथ मिल सकता है। इस समय आपको अपनी माता की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। यदि आप वाहन या मकान खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान आपके द्वारा निवेश किया गया धन लाभ आपको लाभ देगा। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। इस समय आप व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य  में फायदा हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।