Surya Grahan 2021: वैज्ञानिक दृष्टि से तो ग्रहण का महत्व होता ही है साथ इसका ज्योतिषीय महत्व भी माना जाता है। 10 जून को साल का दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। जो कि एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान सूर्य कुछ क्षण के लिए आग की अंगूठी की तरह चमकता हुआ नजर आयेगा। ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण का 2 राशियों पर बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ेगा तो 4 राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचने के आसार रहेंगे।

इन राशियों पर सूर्य ग्रहण का रहेगा शुभ प्रभाव:
सिंह राशि- सूर्य आपकी राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर शुभ प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको करियर में अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलने के आसार रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे। शादीशुदा लाइफ अच्छी रहेगी।
धनु राशि- आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त होगी।

इन राशियों के जातक रहें सतर्क:
मेष राशि- आपके लिए सूर्य ग्रहण अशुभ साबित होगा। आपको करियर में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने के योग बनेंगे। बिना सोचे समझे कोई भी कार्य न करें नहीं तो निराशा हाथ लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। यह भी पढ़ें- सुख-समृद्धि के लिए सोमवार के दिन क्या करें और क्या न करें? जानिए क्या है मान्यता
वृषभ राशि- धन हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी भरोसा न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि आपकी ही राशि में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी। यह भी पढ़ें- 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण शनि ढैय्या से पीड़ित जातकों समेत इन राशियों के लिए भी रहेगा कष्टदायक, जानिए

कन्या राशि- धन हानि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। लेन-देन के काम करते समय सतर्क रहें। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
तुला राशि- दांपत्य जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रहेगा। आय से अधिक धन खर्च होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। मन अशांत रहेगा। जल्दबाजी में काम न करें। कर्ज बढ़ने के आसार रहेंगे। जून में इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखाई देगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत नजारा