4 दिंसबर 2021 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें कि चंद्र ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रह आंशिक (उपच्छाया) रूप से लग रहा है, साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्टिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरीका में दिखाई देगा। हालांकि भारत में यह दिखाई नहीं देगा, इसी कारण भारत में इसका सूतक काल मान्य भी नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण हो या फिर चंद्र ग्रहण, इन दोनों ही घटनाओं को ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि ग्रहण के कारण सभी राशियां प्रभावित होती हैं। जानकारों की मानें तो सूर्य ग्रहण के कारण कुछ राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेगा, जानिये कौन-सी हैं वह राशियां-

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को खूब मान-सम्मान मिलेगा और साथ ही नौकरी में भी तरक्की मिलेगी। इस राशि के जो जातक व्यापारी हैं, उनके लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है। करियर में वृषभ राशि के जातक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण का समय काफी शुभ रहेगा। इस दौरान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपके सभी रुके हुए काम बन जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के लंबित पड़े मामलों में भी आपको लाभ मिलेगा।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के इस दौरान साहस और पराक्रम वृद्धि होगी। सूर्य ग्रहण से आपको सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि: सूर्य ग्रहण से मकर राशि के जातकों को व्यापार में काफी तरक्की मिलेगी। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। मकर राशि के जातकों की आय में भी वृद्धि होगी। हालांकि निवेश के मामले में मकर राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है।