Surya Grahan 2019, Solar Eclipse July Date and Time in India: साल 2019 का सूर्य ग्रहण 02 जुलाई, मंगलवार को लगने वाला है। इससे पहले 06 जनवरी को लगा था। 02 जुलाई को लगने वाला सूर्य ग्रहण खग्रास होगा। हालांकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन चीन अर्जेंटीना और उत्तर अमरीका के दक्षिणी भागों में दिखाई देगा। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक इस सूर्य ग्रहण को यूके और यूरोप में नहीं देखा जा सकेगा।
इस खग्रास सूर्य ग्रहण के बारे में नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह 02 जुलाई की रात 10 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा और सुबह के 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। चूंकि यह सूर्य ग्रहण रात को लगेगा इसलिए इसका प्रभाव भारत में नहीं दिखेगा। वहीं 26 दिसंबर 2019 को लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा और यह भारत में दिखाई देगा। हिन्दू धर्म में सूर्य ग्रहण का अपना एक खास महत्व है।
Surya Grahan/Solar Eclipse July 2019 Date, Time: Check here
मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के अवधि में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान भगवान की पूजा भी निषेध माना गया है। इसके अलावा सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व भी है। विज्ञान कहता है कि सूर्य ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। ऐसे में चंद्रमा आंशिक या पूर्ण रूप से सूर्य को ढक लेता है। तब चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है और इस प्रकार इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
