वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य सभी बारह राशियों में सिंह राशि पर शासन करता है। इसके अलावा जहां तुला राशि में यह नीच का होता है वहीं मेष राशि में इसे उच्च का माना गया है। ग्रहों का राजा सूर्य 13 फरवरी 2022 को प्रातः 3:12 बजे कुंभ राशि में गोचर करने जा रहा है। सूर्य एक वर्ष में सभी राशियों में गोचर करता है, और इसलिए यह लगभग एक महीने तक एक राशि में रहता है। सूर्य का कुम्भ राशि में गोचर का सभी बारह राशियों पर प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं शुरुआत के 6 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
मेष (Aries): मेष राशि के लिए सूर्य पंचम भाव का स्वामी है और आय, लाभ और इच्छा के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है। सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों कर लिए काफी अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आर्थिक मोर्चे पर अच्छी मजबूती और धन में वृद्धि की संभावना है। यात्रा की संभावना है। इस राशि के छात्र जातकों को इस दौरान शानदार परिणाम प्राप्त होंगे।
वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के लिए सूर्य चतुर्थ भाव का स्वामी है और करियर, नाम और प्रसिद्धि के दसवें भाव में गोचर कर रहा है। सूर्य का यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। इस अवधि के दौरान वेतन वृद्धि और पदोन्नति के भी प्रबल योग हैं। इस दौरान घर से जुड़े आपके कुछ खर्चे होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी समस्याएं हो सकती हैं।
मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातक इस दौरान करियर में अच्छा करेंगे और साथ ही अपने करियर में वृद्धि देख पाएंगे। आर्थिक रूप से भी यह साल शुभ साबित होगा। अपने से बड़ों के साथ मतभेदों से बचें, इस गोचर के दौरान कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। शारीरिक रूप से स्वस्थ और तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
कर्क (Cancer): गोचर की यह समय अवधि इस राशि के जातकों के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं साबित होगी क्योंकि इस दौरान जातकों को कुछ वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि की भी संभावना है। जातकों को विरासत, संपत्ति और खातों को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
सिंह (Leo): सिंह राशि के लिए सूर्य पहले भाव का स्वामी है और विवाह और साझेदारी के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर काल के दौरान जातकों को बेहद सावधान रहना होगा। कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं। व्यवसाय में उचित लाभ नहीं मिलने की संभावना है। निवेश करने से बचें। कुछ दोस्त आपको धोखा भी दे सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा भी खराब होने की आशंका है।
कन्या (Virgo): कन्या राशि के लिए सूर्य बारहवें भाव का स्वामी है और ऋण, शत्रु और रोग के भाव से छठे भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर के दौरान जातकों के शत्रु पर विजय पाएंगे। सरकारी नौकरी के क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस अवधि में लाभ मिलेगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहने वाली है। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।
