Malika Rajyog: व्यापार, बुद्धि, संस्कार, सामाजिक घटनाओं के कारण बुध अपनी स्वराशि यानी मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। 14 जून से लेकर 29 जून तक बुध मिथुन राशि में रहेंगे। बुध के मिथुन राशि में आने से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बुद्धि, कौशल में वृद्धि के साथ समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य भी 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां बुध गोचर करने से बुधादित्य योग के साथ भद्र योग, लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। इसके साथ ही सभी ग्रह का एक ही लाइन में आने से मालिका राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। बता दें कि मिथुन राशि में शुक्र, बुध और सूर्य विराजमान है। इसके साथ ही कुंभ में शनि, मीन में केतु, कन्या में केतु, मेष में मंगल, वृषभ में गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में मालिका योग कई राशि के जातको को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मालिका योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मलिका योग कुंडली में तब बनता है जब सभी ग्रह लगातार सात घरों में स्थित होते हैं और ये माला की तरह नजर आएं, तो मालिका योग बनता है। मिथुन राशि में एक साथ तीन ग्रह आने से ये मालिका योग काफी शक्तिशाली माना जा रहा है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मालिका योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यात्रा करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए ये समय काफी अच्छा हो सकता है। नया काम खुद का या फिर पार्टनर के साथ शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी में भी लाभ मिलने वाला है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए मालिका योग का भी अच्छा माना जा रहा है। ऐसे में इस राशि के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। वकील, सेल्स मार्केटिंग, फंडिंग आदि के क्षेत्रों में काम करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम और बात करने के कौशल की सराहना की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे, जिससे आप अपने भविष्य को सुधारने के लिए एक अच्छा कदम उठा सकते हैं। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। विलासिता से जीवन जिएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके काम और लगन को देखते हुए पदोन्नति, तरक्की मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।