Surya Gochar November 2022: सूर्य देव कल यानि की 16 नवंबर 2022 से राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव राशि बदलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। जिसका अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव जातकों पर पड़ेगा।
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक सूर्य देव को गरिमा, अंहकार,जीवन शक्ति आदि को नियंत्रित करते हैं। सूर्य देव राशि चक्र के राजा और आत्मा के कारक भी मानें जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 16 नवंबर को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि इस गोचर का किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को इस दौरान थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।किसी भी वाद-विवाद में न पड़े। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप किसी प्रशासनिक पद पर कार्यरत हैं, तो आपकी बड़ी सफलता मिल सकती है। मामा के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे और उनका पूरा सहयोग मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। जातक की कुंडली के पांचवे भाव में गोचर के समय सूर्य देव विराजमान होंगे। प्रेम संबंध में रह रहे जातकों के इस दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर किए गए मेहनत का फल आपको मिल सकता है।
सूर्य देव के गोचर से इन राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव लग्न भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य देव आपकी कुंडली के चौथे भाव में गोचर करेंगे। जातकों के सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती हैं। रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। हालांकि इस अवधि में आपके मां की सेहत कुछ खराब हो सकती है। ऐसे में अपनी उनके स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखें।
धनु राशि
सूर्य देव इस राशि के जातकों के लिए नौवें भाव के स्वामी होते हैं। लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा पर जाना आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। साथ ही यात्रा से आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। पिता को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती है।