Budhaditya Raj Yog Ke Benefits: वैदिक ज्योतिष अनुसार 13 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध देव ने वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है। बुध देव को ज्योतिष में संवाद, गणित, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। वहीं 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे बुधादित्य राजयोग बन रहा है। यह योग 3 राशि के जातकों को विशेष लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सी राशि के लोग हैं…
वृष राशि: आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आप लोगों की गोचर कुंडली के सातवें भाव में बनने जा रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको साझेदारी के व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। पार्टनरशिप का काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। वहीं इस समय आपको अपने काम और व्यवसाय के माध्यम से सफलता और लोकप्रियता हासिल हो सकती है। इतना ही नहीं आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि: बुधादित्य राजयोग का बनना आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में ही बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश के लिहाज से भी यह अवधि अनुकूल रहेगी। इस दौरान आपको निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही आप व्यापार के सिलसिले से छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं।, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है।
कुंभ राशि: आप लोगों को के लिए बुधादित्य राजयोग व्यापार और करियर की दृष्टि के शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही व्यावसायिक मोर्चे पर भी यह अवधि आपके लिए बहुत अनुकूल साबित होने वाली है। इस दौरान आपकी प्रगति और पदोन्नति देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही उनका सहयोग प्राप्त हो सकता है।