Surya Gochar November 2022: सूर्य देव अभी वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान कई राशियों के जातकों के लिए समय प्रतिकूल और कई जातकों के लिए अनुकूल समय हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 16 नवंबर से ही वृश्चिक राशि में और 16 दिसंबर को राशि परिवर्तन कर धनु राशि में जाएंगे। आइए जानते हैं कि सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से किन राशियों के लोगों को लाभ और किन राशियों के लोगों को हानि हो सकती हैं।
सिंह राशि (Surya Gochar 2022)
इस राशि के जातकों की कुंडली में गोचर के समय सूर्य देव चौथे भाव में विराजमान रहेंगे। इस राशि के जातकों को सूर्य देव का साथ मिल सकता है। घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कारोबार कर रहे लोगों के लिए यह समय लाभप्रद हो सकता है। हालांकि सेहत में कुछ गिरावट हो सकती हैं। वहीं अहंकार के कारण आपके रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। इसलिए किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों का चयन अच्छे से करें।
वृषभ राशि (November Surya Gochar 2022)
सूर्य देव गोचर से समय इस राशि के जातकों की कुंडली में सातवें भाव में रहेंगे। आपके अधिक क्रोध के कारण आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। अन्य भी कई हानि हो सकती है।
धनु राशि (Grah Gochar November 2022)
इस राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य देव का गोचर बारहवें भाव में होगा। जातकों की सेहत खराब हो सकती है। अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखें। हालांकि इस दौरान आपको रोजगार के अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं।
सूर्य देव के गोचर से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
कुंभ राशि (November Grah Gochar 2022)
कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य देव का गोचर दसवें भाव में होगा। इस दौरान जातकों का आर्थिक समय अच्छा हो सकता है। आप पैसे की बचत भी कर सकते हैं। करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का भी लाभ मिल सकता है।