Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को सरकारी नौकरी, आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मई को वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी सूर्य देव के गोचर से किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही घर परिवार में खुशहाली रहेगी और आपस में सभी लोगों के बीच में बेहतर सामंजस्‍य बनेगा। वहीं जो लोग नौकरीपेशा लोग हैं उनका इस समय इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और अन्‍य लाभ मिलने के योग हैं। इससे आपकी प्रसन्‍नता बढ़ेगी। वहीं आपकी आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर आर्थिक मामलों में लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उनको इस समय किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं आर्थिक मामलों में आपको अच्‍छा लाभ होगा और आप धन की बचत करने में सफल होंगे। आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024