Sun Transit In Cancer: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा आत्मविश्वास और सरकारी नौकरी का कारक माना जाता है। ऐसे में आपको बता दें कि सूर्य देव जुलाई में कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य है और सूर्य देव का चंद्र के साथ मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए इस गोचर का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से 12वें भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आप धन की सेविंग करने जा रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। इस दौरान इस राशि के अविवाहितों के लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपकी मेहनत का आपको पूरा फल अस अवधि में मिलने वाला है। आपकी मेहनत ही आपको प्रसिद्धि और मान सम्मान दिलाएगी। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मतलब संतान की शादी हो सकती है या नौकरी लग सकती है। वहीं व्यापार में आपको इस दौरान कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको किसी प्रोजेक्ट के जरिए करियर में सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी। साथ ही जिन लोगों का प्रेम संबंध चल रहा है, उनको सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024