Chandra Grahan And Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय पर ग्रह गोचर और ग्रहण साथ- साथ पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल 14 मार्च को होली के दिन चंंद्र ग्रहण पड़ने जा रहे हैं, वहीं इसी दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में होली के दिन ही चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर का संयोग एक साथ बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए व्यापारियों और नौकरी करने वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। नई नौकरी, प्रमोशन और व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। अगर आप विदेश में सैटल होना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। साथ ही इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही सोशल नेटवर्किंग से आपको प्रसिद्धि मिलने की उम्मीद है। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। बिजनेस में भी आपको नए क्लाइंट और पार्टनरशिप के अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो आपको लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप आध्यात्मिक उन्नति को महसूस करेंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावी होगा और इससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक सुख मिलेगा। इसके साथ ही प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपके कार्यों की सिद्धि होगी। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025