Surya Gochar 2026 Rashifal February: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव फरवरी के महीने में 3 बार अपनी चाल बदलेंगे। आपको बता दें कि मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव 6 फरवरी 2026 को सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं इसके बाद 13 फरवरी 2026 को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे। साथ ही अंत में 19 फरवरी 2026 को सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश यानी राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
Basant Panchami 2026 Date: 23 या 24 जनवरी कब है बसंत पंचमी? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव की चाल में 3 बार बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन आदि मिलने के योग भी हैं। वहीं जो लोग कारोबारी हैं उनके लिए अुने कारोबार की ग्रोथ के लिए अच्छा समय है। साथ ही सरकारी काम में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय इच्छाओं की पूर्ति होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव की चाल में 3 बार चाल बदलाव होना सिंह राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। सिंगल लोगों को इस गोचर के दौरान आपके पार्टनर मिल सकता है। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपको सोची हुई योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव की चाल में 3 बार परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही आय के नए-नए माध्यम से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पकी प्रोफेश्नल लाइप के लिए समय काफी अच्छा है। आपको लीडरशिप या मेंटरिंग भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। जिसे आप अच्छे से निभाने में सफल होंगे। वहीं जो बेरोजगार लोग हैं उनको नौकरी मिल सकती है।
