Sun Transit In Mesh: साल 2025 में कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं और साल 2025 में कई छोटे और बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें ग्रहों के राजा सूर्य देव का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि साल 2025 की शुरुआत में सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन राशियों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य ग्रह आप लोगों के लिए का सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपके धन में कई गुना वृद्धि होगी। वहीं आपको परिवार का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शादी या संतान से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है। साथ ही इस दौरान पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र से आय के नए स्रोत बनेंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा। वहीं इस समय छात्र किसी उच्च संस्थान में कोर्स करने का मन बना सकते हैं। वहीं इस दौरान ध्यान, योग, और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यह मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन लाएगा।

 
