Mahadhan Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का काफी पावरफुल दर्जा है। सूर्यदेव को मान-सम्मान, आत्मा, पिता आदि का कारक माना जाता है। वह एक राशि में करीब 30 दिन रहते हैं। ऐसे में सूर्य को एक राशि चक्र करने में पूरा 1 साल का वक्त लग जाता है। सूर्य की स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया में काफी अधिक देखने को मिलता है। बता दें कि सूर्य जल्द ही धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। गुरु की राशि में धनु के आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में पहले से ही मित्र ग्रह मंगल विराजमान है। ऐसे में मंगल आदित्य योग का निर्माण होगा। इसके अलावा सूर्य वृश्चिक राशि में महाधन राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे इन तीन राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं सूर्य के महाधन राजयोग बनाने से किन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है….
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए महाधन राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लाभ भाव के स्वामी होकर धन भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में महाधन राजयोग आकस्मिक धन लाभ दिला सकता है। इसके साथ ही गुरु के साथ दृष्टि संबंध भी बन रहा है। ऐसे में किसी का साथ मिलने के साथ भाग्य के मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होती जाएंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में कई उपलब्धियां पा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही पुराने रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा मंगल के तीसरे भाव में होने से आपको कई क्षेत्रों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में स्थिति सुधारने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य भी पहले की तुलना में अच्छा रहेगा।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए महाधन राजयोग लाभकारी हो सकता है। सूर्य पांचवे भाव के स्वामी होकर नौवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उनके साथ अच्छा समय बीत सकता है। करियर की दृष्टि से भी ये अवधि अच्छी रहने वाली है। कार्य में तेजी से उन्नति होगी और आत्मसंतोष महसूस होगा। आप हर क्षेत्र में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। योजनाबद्ध तरीके से पैसे खर्च करेंगे, तो अपार सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार की बात करें, तो ट्रेडिंग, सट्टेबाजी के द्वारा खूब पैसा कमा पाने में सफल होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के सातवें भाव के स्वामी होकर सूर्य का गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। ऐसे में आपकी लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। महाधन राजयोग बनने से आपकी अच्छी खासी कमाई बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अच्छा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आमदनी के कई क्षेत्र खुलेंगे। व्यवसाय की बात करें, तो आप नए क्षेत्र में अपना तजुर्बा अपना सकते हैं। संतोष और सफलता हासिल हो सकती है। जीवन साथी के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान और फिट रहेंगे।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
