Samsaptak Yog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2025 की सुबह 08 बजकर 41 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में पूरे एक माह रहने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर मंगल कर्क राशि में विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव पर स्थिति है। जिसके कारण समसप्तक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मंगल-सूर्य से बना समसप्तक राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है किस्मत…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते  है। आपके द्वारा करियर में की गई कड़ी मेहनत का फल अब मिल सकता है। पैतृक संपत्ति और सट्टेबाजी के माध्यम से काफी लाभ मिल सकता है। पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल और सूर्य का बना समसप्तक राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। आपके द्वारा कार्यों में नए प्रयास साफ नजर आएंगे। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही आप हर एक काम में अपना सौ प्रतिशत देंगे, जिससे सफलता हासिल होगी। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। ट्रेवल के माध्यम से भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित रूप से लाभ हो सकता है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो सट्टेबाजी या फिर पारिवारिक व्यापार में खूब मुनाफा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। खर्च अधिक होंगे, लेकिन आय में तेजी से वृद्धि होने वाली है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही फरवरी माह में कुंभ राशि में शनि और बुध की युति होने वाली है, जिससे इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।