Vipreet Rajyog: देवगुरु बृहस्पति का विपरीत राजयोग काफी जबरदस्त माना जा रहा है। बता दें कि जब तीसरे, छठे और आठवें भाव के स्वामी तीसरे, छठे और आठवें भाव में जाते हैं, तो विपरीत राजयोग का निर्माण होता है। 14 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। देवगुरु बृहस्पति के साथ सूर्य मौजूद है। इसके साथ-साथ शुक्र भी अस्त अवस्था में मौजूद है। जैसे में विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। लेकिन ये राजयोग 19 मई को शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अगले 4 दिन कुछ राशियों के किस्मत चमका सकते हैं। विपरीत राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इन राशियों की लॉटरी लग सकती है। आइए जानते हैं विपरीत राजयोग किन राशियों को देगा खूब लाभ…
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस समय मीन राशि के जातक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीन राशि के स्वामी अपनी राशि से तीसरे और सूर्य से अस्त है। ऐसे में मीन राशि पर कोई अशुभ प्रभाव नहीं है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शेयर मार्केट, सट्टा बाजार आदि के द्वारा काफी धन कमा सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में छठे भाव का स्वामी गुरु सूर्य के साथ ग्यारहवें भाव में अस्त है। शनि का केंद्रीय प्रभाव और केतु की दृष्टि है। ऐसे में कोई भी शुभ प्रभाव बृहस्पति का नहीं है। ऐसे में विपरीत राजयोग इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छे रहने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। विदेश यात्रा करने क मौका मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि गुरु तीसरे, छठे भाव का स्वामी होकर आठवें भाव में सूर्य के साथ बैठा है। ऐसे में विपरीत राजयोग इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। छात्रों के लिए ये समय अच्छा जाने वाला है। रिसर्च कर रहे जातकों को सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही समस्या भी अब समाप्त हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।