Navpancham Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आत्मा के कारण सूर्य के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। इसके साथ ही किसी न किसी ग्रह के साथ युति या ऐसा कनेक्शन बनता है कि शुभ या अशुभ योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। वृषभ राशि में गुरु भी अस्त अवस्था में मौजूद है। इसके साथ ही दूसरी ओर कन्या राशि में केतु ग्रह विराजमान गहै। ऐसे में सूर्य और केतु का आपस में नवपंचम योग बन गया है। यह योग काफी शुभ योगों में से एक माना जाता है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को लाभ, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। आइए जानते हैं नवपंचम योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग काफी कारगर साबित हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आर्थिक रूप से संपन्न होंगे। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। आपसी समझ से आपका रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने वाला है। सुख-संपत्ति का लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति .या फिर सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही पेशेवर जीवन में भी खूब लाभ मिलने वाला है। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके साथ ही पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। करियर में मजबूती के साथ स्थिरता बनी रहेगी। घर परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही नौकरीपेशा लोगों को लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार है। अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आप अपने काम के बल पर अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं। अगर आप नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इसमें आपको खूब लाभ मिलेगा। व्यवसाय में भी वृद्धि और विस्तार देखने को मिल सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। ऐसे में वह अपने इस शौक को करियर में भी बदल सकते हैं। जीवन में कई तरह की खुशियां दस्तक दे सकती है। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये योग खुशियां लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का उनकी मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में थोड़ा अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।