Sun Transit In Leo: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य को पिता, आत्मा का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। वह जल्द ही कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसके बाद वह अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के अपनी राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी में विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के सिंह राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 16 अगस्त को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 16 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के पांचवें भाव में सूर्य देव प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इस भाव को रचनात्मकता, रोमांस, सुख, वाहन, प्रापर्टी आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही प्रेम जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही सूर्यदेव के कारण भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जातक अपने पार्टनर से प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। आप अपने काम में सबसे अच्छे रहेंगे। ऐसे में आपको पदोन्नति के साथ अप्रैजल भी मिल सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी तलाश रहे जातकों को भी सफलता हासिल होगी।

कर्क राशि ( Kark Zodiac)

इस राशि में सूर्य दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव को धन, संपत्ति और वित्त, निवेश का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकताहै। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी वेतन में वृद्धि के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही इस अवधि में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य इस राशि के लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। अपने उज्जवल भविष्य के निर्माण में भी सहायक बन सकते हैं। आगे चलकर आपको पदोन्नति मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही दूसरों की समस्याओं का भी निवारण कर सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। इसके साथ ही अपनी वाणी के कौशल से कई डील या प्रोजेक्ट हासिल कर सकते हैं। लेकिन क्रोध करने से बचें। इससे आपका बनता हुआ काम बिगड़ने के साथ परिवार में मतभेद शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।