Neech Bhang Raj Yog : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, जो हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य को नवग्रहों में से प्रमुख माना जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, जो उसके जीवन पर करियर, धन लाभ, रिलेशनशिप में लाभ मिलने के साथ पिता का पूरा साथ मिलता है। इसके साथ ही उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहती है। अक्टूबर माह में भी सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले है। सूर्य के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि अक्टूबर माह में सूर्य तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। अपनी नीच राशि में सूर्य के जाने से कुछ राशियों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन सूर्य का गोचर नीच की राशि में होने के साथ बुध के साथ युति हो रही है। ऐसे में बुध के साथ रहने से नीच भंग राज योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में सूर्य के नीच भंग राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के अगले दिन बान नीच भंग राजयोग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2024 की सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में 16 नवंबर तक रहने वाले हैं। एक साल बाद सूर्य के तुला राशि में आने से व्यक्ति को आत्मविश्वास की कमी आती है। इसके साथ ही जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के जीवन में चुनौतियां आ सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मिलता है। लेकिन जब सूर्य का नीच भंग राजयोग बनता है, तो वह उच्च फल देने वाले हो जाते हैं। ऐसे में कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में सूर्य दशम भाव में विराजमान रहेंगे। इसलिए इस राशि में सूर्य दिग्बली रहेंगे। ऐसे में बुध के साथ सूर्य का बना नीच भंग राजयोग इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सूर्य के कारण जातकों के आत्मबल और आत्मविश्वास की वृद्धि हो सकती है। शनि के नौवे भाव में होने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं या फिर एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। लेकिन ये आपको तय करना है कि आपको क्या करना है। सरकारी, राजनीति से जुड़े लोगों को नीच भंग राजयोग खुशियां ला सकता है। सरकारी प्रोजेक्ट आदि मिल सकते हैं। जीवन में कई तरह की खुशियों का आगमन हो सकता है। पिता और बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। 28 अक्टूबर तक बुध साथ होने से बिजनेसमैन के लिए भी ये अवधि काफी अच्छा जाने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब आपको मिलने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि में नीच भंग राजयोग का निर्माण आठवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप बदलाव कर सकते हैं। नौकरी में नए अवसर सकते हैं। लेकिन सोच-विचार करके ही उसे स्वीकार करें। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं। गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। सरकार के पास रुका पैसा मिल सकता है। इसके अलावा लॉटरी, शेयर बाजार, सट्टेबाजी आदि के द्वारा आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जीवन में कई खुशियां दस्तक दे सकता है। रिसर्च के क्षेत्र में जुड़े जातक कोई नई चीज का विकसित कर सकते हैं। सरकारी कामों में आ रही बाधा दूर होगी और आपका काम सफल होगा। बुध और सूर्य के एक साथ होने से आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। मार्केट, प्रॉपर्टी , ट्रांसपोर्ट, मेडिकल , इंश्योरेंस से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है। लंबे समय से जिस काम में लगे , तो वह पूरा नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब आपको लाभ मिल सकता है। माता- पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024