Sun Transit In Pisces: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों के राजा की उपाधि दी गई है। वहीं सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव मार्च की शुरुआत में अपने मित्र की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

आचार्य चाणक्य के अनुसार मित्रता करते समय इन बातों का रखना चाहिए खास ख्याल

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और लाभ पा सकते हैं। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय अच्छी सफलता मिल सकती है। मतलब किसी पद की भी प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उसको भी इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल हो सकती हैं। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। वहीं आपको कोई सुखद समाचार भी इस अवधि में मिल सकता है। इस दौरान आप किसी लंबी दूरी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही  साथ ही आपका अपने कार्यस्थल पर प्रभाव भी बढ़ेगा। आपको संपत्ति के जरिए भी लाभ मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। वहीं इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपको इस समय धन प्राप्ति के नए माध्यम बनेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024