Surya Gochar In Tula: ग्रहों के राजा सूर्य नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है। सूर्य को पिता, आत्मा का कारक माना जाता है। बता दें कि आने वाली 13 तारीख को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे और वह शुक्र की राशि तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र की राशि में आने से सूर्य कई राशि के जातकों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य के तुला राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है खूब लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 17 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 16 नवंबर 2025 तक रहेंगे।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में सूर्य पांचवे भाव के स्वामी है और सातवें भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। जीवन में कुछ नया करने की ओर बढ़ेंगे। इसके साथ ही आपको परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिलेगा। वरिष्ठों के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम की सराहना भी की जा सकती है। बिजनेस में भी लाभ के योग बन रहे हैं। पार्टनरशिप में किए गए कार्य में खूब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपको खूब मुनाफा मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में सूर्य चौथे भाव के स्वामी है और वह छठे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। ऐसे में पदोन्नति के साथ सैलरी में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आप अपनी क्षमताओं के बल से बिजनेस में खूब लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपके द्वारा छोटे-छोटे प्रयासों का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में सूर्य तीसरे भाव के स्वामी है और वह तुला राशि में प्रवेश करके इस राशि के पांचवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में किसी धार्मिक कार्यक्रम या फिर स्थलों पर जा सकते हैं। करियर की बात करें, तो नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इससे आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही सट्टेबाजी या स्टॉक मार्केट में निवेश करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। आप एक-दूसरे को अच्छे से समझेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब सही हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
