Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है।  जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से  अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर देश-दुनिया में काफी असर देखने को मिलता है। इस समय वृश्चिक राशि में विराजमान है। वहीं 15 दिसंबर को सूर्य राशि परिवर्तन करते धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु की राशि में सूर्य के आने से कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है…

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 15 दिसंबर 2024 की रात 09 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में 14 जनवरी 2025 तक रहने वाले हैं।

मेष राशि

इस राशि में सूर्य नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी जाने वाली है। किस्मत का साथ मिलने वाला है। इसके साथ ही धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतने वाला है।

वृश्चिक राशि

इस राशि में सूर्य दूसरे भाव में प्रवेश करने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को  खूब लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातक इस अवधि में कई यात्राएं कर सकते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। नौकरी को लेकर आपको सफलता हासिल हो सकती है।  आप अपने कार्यों को लेकर कड़ी मेहनत करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य हासिल हो सकती है। पार्टनरशिप में किए जा रहे  बिजनेस में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही धन संचित करने में भी सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को लग्न भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव हो सकता है। करियर के क्षेत्र में कदम-कदम में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप सहकर्मियों को पछाड़ते हुए आगे बढ़ेंगे और मान-सम्मान के साथ प्रसिद्धि पाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और धन बचाने में भी सफल होंगे। लव लाइफ और दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

नए साल 2025 में कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे किसी न किसी राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है। ऐसे ही कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे नए साल में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024