Sun Transit In Capricorn 2024: ग्रहों के राजा एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय सूर्य धनु राशि में विराजमान है। वहीं नए साल 2024 में सूर्य राशि परिवर्तन करके मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसे मकर संक्रांति कहा जाएगा। बता दें कि सूर्य 15 जनवरी 2024 को 2 बजकर 32 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान, धन-संपदा की वृद्धि के साथ कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के मकर राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac Sign)

सूर्य पंचम भाव के स्वामी होकर दशम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस राशि के जातकों की हर एक इच्छा पूरी हो सकती है। सफलता के शिखर में तेजी से बढ़ते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम से बॉस प्रसन्न हो सकता है। ऐसे में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वालों को भी सफलता हासिल हो सकती ह। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नया व्यवसाय शुरू करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर बिजनेस को काफी आगे ले जा सकते हैं। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपके रिश्ते में खुशहाली आएगी।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac Sign)

इस राशि में सूर्य चतुर्थ भाव का स्वामी होकर नवम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर सोने पे सुहागा जैसे होगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होगे। भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ आर्थिक स्थिति भी अच्छी होने वाली है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इस अवधि में कर दें। इससे लाभ मिलने के काफी अधिक आसार है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो भाग्य का पूरा साथ मिलेंगे। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में आप तुरंत ही बदल दें। इससे आपको लाभ मिल सकता है। विदेश में काम करने का भी मौका मिल सकता है। व्यापार में भी खूब मुनाफा के साथ कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। स्टॉक मार्केट में भी लाभ नजर आ रहा है।

सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)

सूर्य इस राशि के स्वामी है और वह मकर राशि में गोचर करके छठे भाव में स्थित रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर, बिजनेस में अपार सफलता मिलने की संभावना है। आपके काम के चलते पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन मिल सकता है। उच्च अधिकारियों को आपका काम पसंद आएगा। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शेयर मार्केट, सट्टेबाजी के द्वारा काफी कमाई कर सकते हैं। बिजनेस में कोई डील साइन हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024