Sun Transit In Capricorn 2024: ग्रहों के राजा सूर्यदेव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन उनका गोचर 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि ग्रहों के राजा और आत्मा के कारक सूर्य देव 15 जनवरी 2024 को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वह इस दिन 2 बजकर 32 मिनट पर शनि की राशि मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से किन राशियों का होगा भाग्योदय…

मीन राशि (Meen Zodiac)

सूर्य मकर राशि में प्रवेश करके इस राशि में ग्यारहवें भाव मे रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो काफी शानदार रहने वाला है।  कड़ी मेहनत के कारण आप पदोन्नति पा सकते हैं। इसके साथ ही सैलरी वृद्धि के कारण जीवन में खुशियां आ सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और अपनी बुद्धिमत्ता से बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में सूर्य दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में  इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता का पूरा समर्थन प्राप्त होगा, जिससे आप धन कमाने में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। विदेश में नौकरी पाने की चाहत पूरी हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में भी आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही आय में वृद्धि होगी। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। लंबे समय से जिन कामों में अधिक प्रयास करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो रही थी। अब उन्हें पर सफलता हासिल हो सकती है। करियर की बात करें, तो काम के कारण कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत, लगन देखते हुए पदोन्नति के भी काफी अधिक चांस है। पैसा कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024