Sun Transit In Ardra Nakshatra 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 15 जून को आर्द्रा नक्षत्र प्रवेश करने जा रहे हैं। आर्द्रा नक्षत्र पर राहु देव का आधिपत्य है। ऐसे में सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर में प्रमोशन और कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। इसलिए इस दौरान आपको करियर में कई अच्छे मौके मिलेंगे। इस समय आपको अपने प्रमोशन से जुड़ी कोई खबर भी आपको मिल सकती है। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो व्यापारी हैं उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान पहले से काफी ज्यादा बेहतर रहेगी और आय के अलग-अलग स्रोत से धन कमाने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस अवधि में आपकी आय में जबरदस्त लाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए यह समय लाभकारी कहा जा सकता है। इस दौरान आपके जीवनसाथी को तरक्की मिलने से घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप समाज में लोकप्रिय होंगे। वहीं इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ा पद भी मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपको नौकरी में एक के बाद एक कई अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार की तरफ से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान व्यापारियों के लिए बहुत ही अच्छी साबित होने वाली है। आपको व्यापार में डबल लाभ मिलने के योग हैं। साथ ही आप आप काम- कारोबार के संंबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ रहेंगी। साथ ही इस समय आपको अटका हुआ धन मिलेगा। साथ ही भौतिक सुखों की आपको प्राप्ति होगी।