Surya Gochar In Capricorn:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 14 जनवरी 2023 को ग्रहों के राजा सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश (Sun Transit In January 2023) करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको सूर्य देव का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि: आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर (Surya Dev Ka Gochar) लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे जीवनसाथी और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस राशि के जो लोग आयात निर्यात से संबंधित काम करते हैं वह इस दौरान अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं जो अविवाहित लोग हैं, उनको रिश्ता आ सकता है।

वृष राशि: सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए करियर और व्यापार की दृष्टि से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके जो रुके हुए काम हैं, वो बन सकते हैं। वहीं इस समय आप व्यापार के काम से छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। कार्यस्थल पर भी आपका कामकाज से अधिकारी खुश रहेंगे और आपके काम की खूब प्रशंसा भी करेंगे।

मकर राशि: सूर्य देव का राशि परिवर्तन आपको शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं इस दौरान आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

वहीं इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।