Vipreet Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ने के साथ कई तरह के शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होता है। ऐसे ही सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। विपरीत राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत सातवें आसमान में होगी। आइए जानते हैं विपरीत राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब अष्टम भाव का स्वामी छठे या बारहवें भाव में जाता है, तो विपरीत राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे ही धनु राशि में सूर्य के प्रवेश करने से वह मकर राशि के बारहवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं और वह इस राशि में आठवें भाव के स्वामी है। ऐसे में विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसे सरल राजयोग भी कहा जाएगा, जो विपरीत राजयोग का एक प्रकार है। इस शुभ योग के बनने से जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिलता है और धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

विपरीत राजयोग इस राशि के बारहवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। खराब स्वास्थ्य से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही जो छात्र रिसर्च की पढ़ाई करने से विदेश जाने में इच्छुक है। उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही उच्च अधिकारी के सामने आप अपनी कौशल दिखा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

विपरीत राजयोग नौवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल्गा। धार्मिक चीजों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। पिता और गुरु का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों को भी लाभ मिल सकता है। संतान की तरफ से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। इसके साथ ही आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।  पैतृक संपत्ति मिलने के काफी चांसेस है। कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए भी विपरीत राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आप अपनी वाणी की शैली से हर किसी के चहेते बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की बात करें, तो उनके काम को तवज्जो मिल सकती है। उच्च अधिकारी का भी आपके काम के ऊपर ध्यान होगा। बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका रुख होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफलवृषभ वार्षिक राशिफल
मिथुन वार्षिक राशिफलकर्क वार्षिक राशिफल
सिंह वार्षिक राशिफलकन्या वार्षिक राशिफल