Surya Gochar 2023: ग्रहों के राजा सूर्य हर मास राशि परिवर्तन करते हैं। वह एक राशि में करीब 30 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 माह का वक्त लग जाता है। पिता तुल्य सूर्य व्यक्तित्व, इच्छा, सफलता और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में सूर्य के गोचर का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। बता दें कि सूर्य 17 सितंबर को सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर अपनी स्वराशि सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सूर्य के गोचर से किन राशियों की चमक सकती हैं किस्मत।

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से इन्हें मिलेगा लाभ

वृषभ राशि

इस राशि में सूर्य पांचवे घर में होने जा रहे हैं। ऐसे में राजनेताओं के लिए काफी शुभ संकेत मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनेताओं को जनता का पूरा सहयोग मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। मां का पूरा साथ मिलेगा। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जरूर करें। इससे आर्थिक लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि

इस राशि में सूर्य लग्न भाव में रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश के व्यापार में अपार सफलता और धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने की जरूरत है।

धनु राशि

सूर्य इस राशि में दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव को पेशे और कार्यस्थल का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को निजी जीवन काफी अच्छा जाने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में कुछ बदलाव हो सकते हैं। नौकरी बदलने री सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नया घर और वाहन खरीदने के ये समय अनुकूल साबित हो सकता है।