Surya Gochar 2023: नए साल 2023 के पहले माह में ही कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के स्थान बदलने का प्रभाव जातकों के जीवन पर भी पड़ता है। 16 दिसंबर से 14 दिसंबर तक ग्रहों के राजा सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव इस माह की 16 तारीख से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव 15 जनवरी 2023 को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास भी शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं कि 16 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक का समय किन-किन राशियों के लिए प्रतिकूल हो सकता है।

वृषभ राशि (Surya Gochar 2023)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव का धुन राशि में गोचर इस राशि के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। जातकों को सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ में भी गिरावट हो सकती है। जातकों को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणाम मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Grah Gochar 2023)

इस राशि के जातकों को सूर्य देव के धनु राशि में गोचर से नुकसान हो सकता है। आर्थिक रूप से समय प्रतिकूल हो सकता है और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है। आंख से संबंधी बीमारी भी हो सकती है।

सूर्य देव के गोचर से इन राशियों को हो सकता है धन लाभ

मकर राशि (Rashi Parivartan 2023)

इस राशि के जातकों को खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते और पैदल चलते समय अधिक सावधानी बरते दुर्घटना होने की भी संभावना है।

धनु राशि (Surya Rashi Parivartan 2023)

सूर्य देव के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी के साथ वाद-विवाद या फिर तर्क में पड़े।