Surya Transit In Capricorn: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में ग्रहों के राजा सूर्य देव का नाम भी शामिल है। आपको बता दें सूर्य ग्रह 14 जनवरी (Sun Transit In January 2023) को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान विशेष धनलाभ और करियर में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर (Surya Dev Ka Gochar) अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आर्थिक मामले में भी आपको इस महीने लाभ मिलेगा। शौक मौज का आनंद ले सकेंगे। वाहन की खरीदारी करना चाह रहे हैं तो आपकी यह चाहत पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का सहयोग मिल सकता है।
मीन राशि: सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमाने में सफल हो सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगिता और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं समय अनुकूल है।
धनु राशि: आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- मार्केटिंग वर्कर, शिक्षक, मीडिया कर्मी, इन लोगों के लिए समय बेहतर साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से भी धनलाभ हो सकता है।