Surya Gochar 2022: सूर्य देव दिसंबर में राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के गोचर से कई राशि के लोगों के लिए उत्तम हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव पहले 16 नंवबर को वृश्चिक राशि में गोचर और फिर एक माह बाद 16 दिसंबर 2022 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव को करियर, गरिमा, स्वाभिमान और अहंकार का प्रतीक माना जाता है। सूर्य देव 16 दिसंबर 2022 को सुबह करीब 9.38 बजे धनु राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि धनु राशि में सूर्य देव के गोचर से किन-किन राशि के लोगों का अच्छा समय आ सकता है।

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव पांचवे भाव के स्वामी होते हैं। विदेश में पढ़ने की योजना बना रहा छात्र जातकों के लिए यह लाभकारी हो सकता है। इस दौरान रिश्तों में भी मधुरता आ सकती है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप किसी मामले में फसे हैं, तो इससे आपको राहत मिल सकती है।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य देव 12वें भाव के स्वामी होते हैं। कारोबार जातकों को लाभ हो सकता है। एमएनसी कंपनियों में कार्यरत जातकों को भी फायदा हो सकता है।

वृश्चिक
इस राशि के लिए सूर्य देव दसवें भाव के स्वामी होते हैं। आप के बातचीत से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। परिवार का साथ भी आपको पूरा मिलेगा। अपने क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, इससे आपको लाभ हो सकता है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के इस दौरान तबादला भी हो सकता है।

धनु राशि
इस राशि के लिए सूर्य देव नौवें भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य देव का गोचर आपके लिए लाभकारी हो सकता है। मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर भी समय आपके अनुकूल हो सकता है। प्रमोशन के साथ वेतन भी बढ़ सकता है। आपको सरकारी नीतियों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है।